Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:अपना दल के किसान सम्मेलन में केंद्र व राज्य सरकार की आलोचना


अखिलेश्वर तिवारी / आदेश तिवारी
बलरामपुर । अपना दल के किसान सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की तथा भाजपा को किसान व समाज का विरोधी बताया । 

                 जानकारी के अनुसार विकास खंड रेहरा बाजार के पटेल नगर चौराहे पर अपना दल द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सम्मेलन की मुख्य अतिथि अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि आजादी के सत्तर वर्षों बाद केंद्र व राज्य सरकारों ने किसानों  के होंठों की मुस्कान व आँगन की रोशनी छीन लिया । किसानों की दुर्दशा के जिम्मेदार शासन में बैठे वे लोग हैं जिन्होंने आज तक कृषि आयोग का गठन नहीं किया और न ही कृषि को उद्योग का दर्जा दिया । बल्कि कृषि विरोधी नीतीयां बनाकर किसानों का शोषण किया तथा किसानों पर कर्ज के बोझ से दबाकर आत्महत्या पर विवश कर दिया । उन्होंने कहा कि डा.सोनेलाल पटेल ने किसान आयोग के गठन, कृषि को उद्योग का दर्जा, किसानों की अधिगृहीत भूमि का बाजार भाव से मुआवजा, छोटी- छोटी नदीयों को आपस में जोड़कर चेक डैम बनाकर बरसात के पानी को रोकना 1860 के कृषि एक्ट में संशोधन करके तथा 1894 भूमि अधिग्रहण को समाप्त कर निशुल्क बिजली, पानी, कीटनाशक  दवाएं, लागत मूल्य पर बीज, खाद, कृषि यंत्र उपलब्ध कराने जैसे किसानों की आवाज को उठाने का काम किया । अफ़सोस है कि 70 वर्ष बाद भी किसानों के लिए कोई पूर्ण व्यवस्था नहीं बनाई गई । जिससे 76 % किसान विकास की दौड़ से बहुत पीछे छूट गया । दूसरी ओर केंद्र व राज्य सरकारों ने देश के खजाने का पैसा पूजीपतियों व उद्योग पतियों को लुटा दिया । पिछले दस सालों में उद्योगपतियों को  केंद्र सरकार ने 40 लाख करोड़ रूपया व 2015 के बजट में मोदी सरकार ने 6 लाख करोड़ रूपया कर की छूट दी व राहत प्रदान किया । इसके अतिरिक्त इन उद्योग पतियों ने दस लाख हजार करोड़ रूपया बैंकों का दबा लिया है । आज की सरकारें 80 करोड़ किसानों के नाम की सरकारी योजनाएं पूंजीपतियों को दे रही है । ऐसे किसान विरोधी सरकार को उखाड़कर फेंकने की जिम्मेदारी आमजन की है । पल्लवी पटेल ने नोट बंदी फसल बीमा योजना को किसान व समाज विरोधी बताया । राष्ट्रीय कार्यकारीणी सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता आर.बी.सिंह पटेल ने कहा आज पूरे देश में जी.एस.टी.के नाम पर लूट मची है । अन्याय के विरूद्ध शांति पूरवक लड़ने वालों की हत्या कराई जा रही है । प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल मौर्या ने कहा कि अपना दल आम चुनाव 2019 की तैयारी  के क्रम में पांच अक्टूबर तक तीस विधानसभाओं में प्रथम चरण का किसान सम्मेलन करेगा । संगठन प्रमुख आनंद हीरालाल पटेल ने कहा कि जब तक किसान सुखी न होगा देश तरक्की नही कर सकता । अगले चुनाव में भाजपा को हटाकर कमेरा समाज को अपना दल का साथ देना होगा । प्रोफेसर गंगाराम यादव ने कहा कि कमेरा समाज को साम्प्रदायिक शक्तियों से सावधान रहने की आवश्यक्ता है । कार्यक्रम की अध्यक्षता अलखराम पटेल ने किया । कार्यक्रम में पप्पू चौधरी, तुलसीराम, भीखू बाबा, आरके वर्मा, दत्ते मौर्या, राम सजीवन पटेल, पवन पांडेय, अमर लाल सोनकर, कृपाराम, अनिल चौधरी, राजकुमार चौधरी, सिकंदर, मनोज वर्मा, डा.जगराम चौधरी, ज्वाहर लाल यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे