अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । तुलसीपुर नगर के मण्डी समित परिसर में 22 सितम्बर को तहसील स्तरीय फसल ऋण मोचन योजना अंतर्गत फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कैंप का आयोजन सबका साथ सबका विकास के तहत किया गया । जिसमें मुख्यअतिथि रहे श्रावस्ती बलरामपुर सांसद दद्दन मिश्रा तथा उनके साथ तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम व जिलापंचायत सदस्य मिथिलेश सिंह ने दीप जलाकर योजना का शुभारम्भ किया ।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों के कर्जमाफी के वादे को पूरा करते हुए आयोजन में आये हुए किसानों को क़र्ज़ माफ़ी का प्रमाणपत्र वितरण किया गया ।तमाम किसानों सिद्दीक़अहमद गुरुप्रसाद लालताप्रसाद गफ़्फ़ारअली ग्राम लाबोझी बाउर भंभरी रफातुल्लाह ज्वालाप्रसाद छतुवापुर अमरनाथ रामनगर छबीले रतनपुर कन्याकुमारी भचकहिया मंशाराम गोदहना नानबाबु महादेवजमुनी मिठाईलाल भूरेयादव पूनमसिंह सुकई आदि किसानों को ऋणमोचन प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद ख़ुशी जाहिर करते हुए भाजपा सरकार का आभार ब्यक्त किया । कार्यक्रम में सांसद विधायक व नेताओं द्वारा सम्बोधन में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं को बताया बताया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छता अभियान से जुड़ने व सभी घरों में शौचालय बनवाने तथा उसका उपयोग करने की अपील की गई । प्रमाणपत्र पाते हुए किसानों के चेहरों पर मुस्कान छा गयी और किसानों में ख़ुशी की लहर देखी गयी । भाजपा द्वारा क़र्ज़ माफ़ी कार्यक्रम में सीडीओ पहलादसिंह विनय त्रिपाठी गैंसड़ी विधायक प्रतिनिध दयाराम व ज़िलास्तरीय अधिकारी सहित तमाम भाजपा नेता कार्यकर्ता व किसान उपास्थि रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ