सुनील गिरि
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के शिक्षण संस्थानों में बच्चों पर हो रहे जुल्मों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला हापुङ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र का है जहां एक मदरसे में पढ़ने वाले छात्र पर मौलाना का कहर इस कदर बरपा की मौलाना साहब को मासूम छात्र पर जरा सा भी रहम नहीं आया और मौलाना ने छात्र के बदन को अपनी छड़ी से पीटते रहे आपको बता दें कि छात्र मदरसे में याद करने के लिए दीया गया सबक मौलाना साहब को नहीं सुना पाया जिसके बाद मौलाना साहब का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने छात्र की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई कर डाली तस्वीरों में दिख रहे छात्र के टांगों पर यह लाल निशान हकीकत बयां करने के लिए काफी है छात्र के परिजनों ने धौलाना थाने में मामले की शिकायत की है जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए छात्र को मेडिकल के लिए भेज कर आरोपी मौलाना की तलाश शुरू कर दी है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ