Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा :सभी भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं मां के दरबार में




श्रद्धा व विश्वास से मां भटहा समय माता के दरबार में मांगी गई मुरादें होती हैं पूरी
हर मंगलवार को रहता है भक्तों का जमावड़ा
मिथिलेश शुक्ला(नीतू)
गोंडा / बभनान।श्रद्धा और विश्वास से मां भटहा समय माता के दरबार मेंमांगी गई मुरादें पूरी हो जाती है। यहां प्रत्येक मंगलवार को भक्तों का हुजूम उमड़ता है। नवरात्र में दूर.दूर से भक्त पूजन.अर्चन के लिए यहां आतें हैं।
मां भटहा समय स्थान का सजा दरबार व स्थापित मां की मूर्ति
बभनान नगर पंचायत के वार्ड नम्बर दो आदिशक्ति नगर में स्थित मां भटहा समय माता का मंदिर का इतिहास कई सौ साल पुराना है। वर्तमान समय में मंदिर के पुजारी हरीराम दास कहते हैं कि पिछले सोलह वर्ष से मां के दरबार की सेवा कर रहा हूं। हम से पहले दर्जन भर से अधिक पुजारियों ने मां के दरबार में आजीवन सेवा की है। प्राचीन काल में पेड़ के बीच में मां की पिण्डी निकली थी। जो वर्तमान समय में आदिशक्ति जगदम्बा की मूर्ति में परिणित हो चुकी है। नवरात्र में मां के दरबार में नौ दिन पूजन. अर्चन होता है। नवरात्र के अन्तिम दिन विशाल भण्डारा भक्त आयोजित करते हैं।
मां के दरबार में पहुंचने का रास्ता
 

मां भटहा समय के दरबार में पहुंचने के लिए बभनान-गौर मार्ग से दक्षिण दिशा में महज आधा किलोमीटर पड़ता है। यहां पहुंचने के लिए बभनान से आटो व पैदल भी भक्त बड़ी संख्या में जाते हैं।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे