गायत्री नगर में ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी द्वारा सजाये गए मां के दरबार मे आज से कृष्णलीला का मंचन शुरू।
समाजसेवी विनोद सिंह द्वारा मां कामाख्या धाम पर भंडारा शुरू
अमरजीत सिंह
फैजाबाद:इंतजार खत्म,शारदीय नवरात्रि आज से शुरू।भोर से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल, मां शेरावाली के गूंजते गीत, कहीं प्रभात फेरी तो कहीं आरती।यह दृश्य था शारदीय नवरात्र की प्रथम तिथि पर मां दुर्गा की प्रतिमा पंडालों का।दिन भर की तैयारियों का असर शाम को देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारे के साथ पंडालों में मां की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई और आंखों पर लगे पट खोल दिए गए। इसके साथ ही नवरात्र महोत्सव का आगाज हो गया।मवई ब्लॉक क्षेत्र में स्थित मां कामाख्या भवानी के दरबार मे सुबह चार बजे घंटा घरियारे की ध्वनि के बीच आरती शुरू हुई।आरती में रुदौली के समाजसेवी विनोद सिंह सहित क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग सामिल हुए।तत्पश्चात समाजसेवी द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये भंडारे का आयोजन किया।ये भंडारा नौ दिन तक चलेगा।मअनुष्ठान के साथ षष्ठी पूजा की शुरुआत हुई।इसके अलावा गायत्री नगर स्थित मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां का दरबार सजाया गया है।जहां आज पुरोहित आचार्य ओम प्रकाश मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रो के साथ मां की सभी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ