ट्रान्सपोर्टरों, नगरपालिका व प्रशासन के कार्यशैली पर जताया आक्रेाश,किया प्रदर्शन
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । पल्लेदार मजदूर यूनियन के बैनर तले पल्लेदार मजदूरों ने शुक्रवार को दोपहर तक अपना काम बन्द करके टक्करगंज वार्ड नगर पालिका परिषद बेला, प्रतापगढ़ में पवन पैलेस के पीछे करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रान्सपोर्ट कम्पनियों के रास्ते में बजबजाते हुए दुर्गन्धयुक्त सड़े हुए कचड़े के बीच चलने व ठेलिया खींचने और इस सम्ंबन्ध में जिम्मेदार ट्रान्सपोर्टरों, नगरपालिका व प्रशासन द्वारा कुछ न करने पर आक्रेाश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियो का अरोप है कि सिनेमा रोड से पवन पैलेस की ओर प्रवेश करते ही पवन पैलेस के पीछे के रास्ते में भारी कीचड़ है। पल्लेदार मजदूर एक तो अपनी ठेलिया रिक्सा इस कीचड़ में खींच नहीं पाते फिर भी पेट भरने के लिए ‘‘ मुॅंह में कलेजा लाकर ’’ ठेलिया खींचते हैं ऊपर से इस कीचड़ इस कीचड़ में चलने से सभी पल्लेदार मजदूरों के पैर सड़ गये हैं। यही नहीं इसमें काफी दुर्गन्ध भी है।कई बार पल्लेदारों की ओर से चेताया गया पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
पल्लेदारो की माॅंग है कि नगर पालिका परिषद बेला प्रतापगढ़ के अधीन सिनेमा रोड पर स्थित सिनेमा रोड से पवन पैलेस मार्ग व पवन पैलेस के पीछे के मार्ग को ऊॅंचा कराकर ठीक कराया जाय,तथा तात्कालिक रूप से इस मार्ग पर मिट्टी डालकर त्वरित रूप से ऊॅंचा किया जाय ताकि तात्कालिक दुर्गन्ध व कीचड़ व बीमारी की सम्मभावना से मुक्ति मिल जाय एवं पल्लेदार श्रमिक अनावष्यक घोर शारीरिक शोषण से मुक्त हो सके। इस अवसर पर पल्लेदार मजदूरों को यूनियन के अध्यक्ष हेमन्त नन्दन ओझा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अत्यन्त दुखद है कि स्वच्छ भारत के नारे वाली केन्द्र सरकार, राज्य सरकार के होते हुए भी गन्दगी, कीचड़, दुर्गन्ध को लेकर श्रमिकों को काम बन्द करके आन्दोलन करना पड़ रहा है। यदि सुनवाई नहीं हुई तो आन्दोलन को आगे बढ़ाया जायेगा। इस अवसर पर आन्दोलन का नेतृत्व पल्लेदार मजदूर यूनियन के मन्त्री महेश सरोज, संगठन मंत्री शिव भोला गुप्ता, कोषाध्यक्ष बब्बन धुरिया, सिकन्दर, मुकेश, देवनारायण, शिवकुमार, रमेश उपाध्याय आदि ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ