Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :अमहट पुल निर्माण कराये जाने के आश्वासन पर समाप्त हुआ सर्वदलीय धरना


राकेश गिरी 
बस्ती । अमहट पुल निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक सर्वदलीय धरना पांचवे दिन उप जिलाधिकारी सदर से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया।  समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव सुरेन्द्र उर्फ छोटे सिंह ने उप जिलाधिकारी को समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया । वार्ता के दौरान उप जिलाधिकारी सदर ने आश्वस्त किया कि अमहट पुल पर तात्कालिक संकट दूर करने के लिये पीपे का पुल बनवाने के लिये शासन को लिखा जायेगा। कहा कि पूरा प्रयास होगा कि पुल का निर्माण भी शीघ्र कराया जाय। 
सर्वदलीय धरने के समापन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, पूर्व  विधायक राजमणि पाण्डेय, का. के.के. तिवारी, अजय सिंह, रविन्द्र यादव, रामशंकर निराला, चन्द्रिका यादव, अनिल सिंह, फूलचंद श्रीवास्तव, सुरेश यादव, मो. युसुफ वस्तवी, दिवान चन्द पटेल, राम मनोहर चौधरी, रमेश, शिवकुमार, वृजेन्द्र जायसवाल, राजाराम मुंशी, गोविन्द हरिकेश, प्रेमशंकर द्विवेदी, जगनरायन आर्य, मानिकराम मिश्र, फूलचंद भारती, अंकुर वर्मा, आदित्य त्रिपाठी, अनिल कुमार भारती, दुर्गेश त्रिपाठी, सचिन शुक्ल, पवन वर्मा, गंगा प्रसाद मिश्र, पंकज द्विवेदी, भानु प्रताप शुक्ल, शेषनाथ पाठक, प्रेमशंकर श्रीवास्तव, परमात्मा प्रसाद चौधरी, मारूत प्रसाद शुक्ल, सीताराम चौधरी, टी.सी. दूबे, कुलदीप जायसवाल के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिवक्ता, सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे। 
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे