Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है ऋणमोचन योजना


कृषकों के ऋण मोचन प्रमाण पत्र के वितरण का द्वितीय चरण की शुरूआत 27 से
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कृषको के ऋण मोचन प्रमाण पत्र के वितरण के द्वितीय चरण से सम्बन्धित बैठक कैम्प कार्यालय में की। जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियो को निर्देशित करते हुआ कहा कि कृषक ऋण मोचन योजना प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। तहसील के समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित करते हुये कहा कि भू-लेख सत्यापन तथा डाटा फीडिंग का कार्य प्राथमिकता से किया जाये। कृषक ऋण मोचन योजना से पात्र किसान अनावश्यक रूप से वंचित न हो इसके लिये हर स्तर पर प्रयास किया जाये। प्रदेश सरकार की यह लक्ष्य है कि ऋणमोचन योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानो को मिले। इस बैठक में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबन्धक एवं समस्त बैंक के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पात्र किसान कोई भी कृषक ऋण मोचन योजना से गलत तरीके से वंचित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री राजकमल यादव द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कृषक ऋणमोचन योजना के अन्तर्गत 1309 किसान मृतक हो चुके है। उक्त जानकारी के उपरान्त जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि तत्काल वरासत दर्ज कर करने की कार्यवाही करें जिससे कि उनके आश्रितो को कृषक ऋणमोचन योजना का लाभ मिल सके। कृषकों के ऋणमोचन योजना के द्वितीय चरण के ऋणमोचन प्रमाण पत्र का वितरण दिनांक 27 सितम्बर 2017 से किया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय ने कृषक बन्धुओं से अपील की है कि अब तक जो किसान अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक नही कराये है वह जल्द से जल्द आधार कार्ड बनवाकर अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करा ले जिससे उनको ऋणमोचन योजना का लाभ मिल सके । बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सोमदत्त मौर्य, जिला कृषि अधिकारी डा0 अश्वनी कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक (प्रसार) रघुराज सिंह, उपजिलाधिकारी रानीगंज श्रीमती ज्योत्सना यादव, उपजिलाधिकारी पट्टी जे0पी0 मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर पंकज वर्मा एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक ए0एन0 सिंह उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे