राकेश गिरी
बस्ती । ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से ही गंभीर जल जनित बीमारियों से बचा जा सकता है। यह विचार जिला चिकित्सालय के आयुष चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने रूधौली कस्बे में खुशी शुद्ध पेयजल केन्द्र का उद्घाटन करते हुये व्यक्त किया।
कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब जल की शुद्धता खतरे में है। ऐसे में लोगों को शुद्ध पेयजल के लिये सचेत होना होगा जिससे वे जल जनित बीमारियों से बच सके।
इस अवसर पर डा. सुभाष चन्द्र वर्मा, डा. ए.के. चौधरी, डा. सुनील कुमार, डा. ए.के. सिंह, डा. इकबाल, रोहित, वीरेन्द्र चौधरी, दीनबंधु उपाध्याय, अरूण पाण्डेय, दिनेश मिश्र, चन्द्र प्रकाश चौधरी, अनिल मणि त्रिपाठी, मुकेश, राकेश आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ