राकेश गिरी
बस्ती। मोस्ट बैकवर्ड क्लासेज ऑफ इण्डिया की बैठक अमहट स्थित शिव मंदिर पर जिलाध्यक्ष गिरधारी सिंह चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक में अति पिछड़ी जातियों को संरक्षण देने हेतु अति पिछड़ा वर्ग का गठन किये जाने, अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण कोटा 27 प्रतिशत में अति पिछड़ी जातियों की जन संख्या 44 प्रतिशत के आधार पर आरक्षण 17 प्रतिशत अलग किये जाने आदि बिन्दुओं पर विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय महासचिव आर.पी. चौरसिया ने कहा कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में अति पिछड़ी जातियों की जन संख्या के आधार पर भागीदारी सुनिश्चित किया जाय। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल किया जाय और लोकसभा एवं विधानसभा सीटों में अति पिछड़ी जातियों का आरक्षण 17 प्रतिशत अलग से निर्धारित किया जाय। कहा कि रोजगार प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार घोषित हो और लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन हेतु शैक्षणिक मानक स्नातक निश्चित किया जाय।
राष्ट्रीय प्रवक्ता छक्कनराम चौहान ने कहा कि एकजुटता के आधार पर ही अति पिछड़ों को उनका राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक अधिकार मिल सकेगा।
बैठक में रामतौल निषाद, लक्ष्मीकान्त मौर्य, अनिल प्रजापति, रामतौल पाल, पृथ्वीराज चौहान, रंजीत प्रजापति, राम नरेश चौहान, रोहित कुमार, मनोज चौरसिया, राम प्रकाश कन्नौजिया, ब्रम्हानन्द विश्वकर्मा, अशोक कुशवाहा, अवधेश चौहान, विजय चौरसिया, मखन्दर राजभर, राजकुमार चौरसिया, ओम प्रकाश, एहसानुलहक, राजेन्द्र कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ