Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:राष्ट्रीय कार्यक्रम पोलियो को धता बताकर BJP द्वारा संचालित कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने को विवश रही आशा


राकेश गिरी 
बस्ती। आशा बहू स्वास्थ्य समिति उत्तर प्रदेश के बस्ती इकाई के संरक्षक सुदेश्वर कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम पोलियो को धता बताकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रमों में भीड़ जुटायी जा रही है। इससे न केवल राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभावित हुआ है बल्कि बेवजह आशा कार्यकत्रियों का इस्तेमाल कर उनका शोषण किया जा रहा है। आशा कार्यकत्रियां किसी पार्टी की कायकर्ता और भीड़ का हिस्सा नही हैं। 

कम संसाधनों और सुविधाओं में वे अपनी डियूटी कर लें यही उनके लिये किसी चुनौती से कम नही हैं। संरक्षक ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर मालवीय रोड स्थित एक होटल में आयोजित मातृत्व सेवा सम्मान समारोह का जिक्र करते हुये कहा कि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिये पोलियो कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न कर आशाओं को वीसीपीएम के द्वारा बुलाया गया जबकि वे घर घर जाकर पोलियो ड्राप पिला रही थीं। आयोजन के दिन कार्यक्रम का आखिरी दिन था। 

आशाओं को गुमराह करते हुये उनसे कहा गया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री शिरकत करेंगे और उनकी समस्याओं पर विमर्श किया जायेगा। जबकि कार्यक्रम में आशाओं की समस्याओं का जिक्र ही नही हुआ। उन्होने यह पूछा है कि कार्यक्रम में शामिल होने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि किसके द्वारा मिलेगी। जिलाध्यक्ष प्रीती उपाध्याय ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल आशाओं और आयोजन का पूरा साक्ष्य है जो सही समय और सही जगह प्रस्तुत किया जायेगा। उन्होने कहा इससे पहले भी कई बार बेवजह ब्लाक सतर पर बुलाकर आशाओं को पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में इस्तेमाल किया गया था जिस पर आशाओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराया था। जिलाध्यक्ष ने कहा बेमतलब का आडम्बर छोड़कर सरकार को चाहिये कि आशाओं से किया गया वादा समय रहते पूरा करे वरना वह दिन दूर नही जब कथनी और करनी का अंतर भाजपा को ले डूबेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे