Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:पटमेश्वरी देवी मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


नवरात्र के दूसरे दिन मां के जयकारों से गूंजा वातावरण
अखिलेश तिवारी 
बलरामपुर । जनपद गोंडा व बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र मेहनौन के पास स्थित माता पटमेश्वरी देवी मंदिर पर नवरात्र के पहले ही दिन से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है । आज नवरात्रि का दूसरा दिन था और मां ब्रम्हचारिणी स्वरुप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में मां के भक्त माता पटमेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे । श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पटमेश्वरी देवी ट्रस्ट द्वारा सुरक्षा के साथ-साथ पेयजल व साइकिल स्टैंड जैसे मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है । ट्रस्ट के पदाधिकारी पंडित रामानंद तिवारी ने बताया कि माता पटमेश्वरी देवी ट्रस्ट के संरक्षक पूर्व विधायक श्रीमती नंदिता शुक्ला के निर्देशन में सभी कार्य संपन्न कराए जा रहे हैं । दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है । पुलिस प्रशासन के साथ-साथ ट्रस्ट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं । मेला क्षेत्र में निशुल्क साइकिल मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहनों के स्टैंड की व्यवस्था भी कराई गई है । इसके अलावा पेयजल की भी यथासंभव व्यवस्था की गई है । भोर सुबह से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है और यह सिलसिला पूरा दिन जारी रहता है । नवरात्र के सभी दिनों में भक्तों की भीड़ रहेगी ऐसी उम्मीद की जा रही है । ट्रस्ट के जिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है उनमें कमलापति तिवारी, परमानंद, जनार्दन, राजू तिवारी, बब्बू तिवारी, विनय, अशोक तिवारी, सुनील, राजेश शुक्ला व वरुण सहित 21 स्वयंसेवियों की टीम श्रद्धालुओं की सुविधा का बराबर ख्याल रख रही है । इसके अलावा संरक्षिका श्रीमती नंदिता शुक्ला स्वयं भी सभी व्यवस्था की निगरानी बराबर कर रही हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे