खुर्शीद खान
सुलतानपुर। खेत में टूटकर गिरे एचटी लाइन के तार से मां को बचाने के प्रयास में बेटा की मौत हो गई । हादसे में जहां बेटे की मौत हो गई वहीं मां का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।बताते चले बल्दीराय थाना क्षेत्र के उपरी पारा मजरे बीही निदूरा गांव निवासी निर्मला देवी उम्र लगभग पचास साल पत्नी दशरथ यादव शुक्रवार की सुबह खेत में घास काटनें गई थीं। इस बीच खेत में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गईं। उन्हे करंट की चपेट में आता देख घास लेने गया उनका बेटा समर जीत मां को बचाने दौड़ा। समरजीत ने किसी तरह करंट के तार से मां को अलग कर दिया लेकिन वह खुद को न बचा सका और करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। घटना स्थल पर ही समरजीत की मौत हो गई। घंटो बाद गांव वालों को जानकारी होनें पर स्थानीय सीएचसी बल्दीराय लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा समर जीत को मृत घोषित कर दिया तथा महिला को नाजुक हालत में जिला भेज दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों के लाख ढांढस के बाद भी परिवारीजनों के आंसू थमने का नाम नही ले रहे हैं।
भाइयों में सबसे छोटा था समरजीत
मृतक समरजीत अपने भाइयों मोहन, सोहन में सबसे छोटा था। समाचार लिखे जाने तक इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंचा था। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ