Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ट्रक से कुचलकर छात्रा मौत, छात्रों ने किया सड़क जाम , पुलिस ने भांजी लाठियां




राकेश गिरी 
बस्ती ।  बस्ती जिले में  के छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई है छात्रा की मौत के बाद नाराज छात्रों ने बस्ती गोरखपुर फोरलेन पर जाम लगा दिया घटना जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे की है जहां पॉलिटेक्निक कॉलेज बस्ती की मेकैनिकल फर्स्ट ईयर की छात्रा निधि रोज की तरह पॉलिटेक्निक में पढ़ने को जा रही थी कि चौराहे पर अचानक एक ट्रक ने उसे कुचल दिया और इलाज के अभाव में मौके पर ही उसकी मौत हो गई |


जैसे ही इसकी सूचना छात्रों को मिली तो नाराज पालीटेक्निक के छात्रों ने बस्ती गोरखपुर हाईवे को जाम कर दिया और मौके पर खड़ी ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी तब तक पुलिस को सूचना हो चुकी थी लेकिन पुलिस की लापरवाही से घटना आंदोलन में बदल गई। छात्रों का आरोप है कि मौके पर पुलिस मामले को शांत करने के बजाय छात्रों पर लाठीचार्ज करने लगे इससे आक्रोशित छात्रों ने अन्य गाड़ियों को  क्षतिग्रस्त करते हुए दर्जनों पुलिसकर्मियों के ऊपर पथराव कर दिया जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह सहित छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। छात्रों का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने डायल हंड्रेड और एंबुलेंस को फोन किया तो मौके पर कोई नहीं पहुंचा। छात्रों और पुलिस के बीच बढ़ते तनाव के बाद पुलिस अधीक्षक सहित बड़े अधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत कराने की कोशिश की लेकिन बातचीत असफल हो गई फिलहाल प्रशासन के अफसरों ने किसी तरह जाम को खाली कराया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे