Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:भाजपा नेता के नेतृत्व में चला सफाई अभियान


राकेश गिरी 
बस्ती। वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र पाल के नेतृत्व में भद्रेश्वरनाथ धाम पर सफाई अभियान चला। सोमवार को वे दर्जनों समर्थकों के साथ शिव मन्दिर पहुचे और खुद हाथों में झाडू लेकर सफाई अभियान में जुट गये। करीब एक घण्टे तक चले सफाई अभियान में आसपास फैली गंदगी को विधिवत साफ किया गया। थोड़ी देर में ही मंदिर परिसर एकदम साफ सुथरा दिखने लगा। 
भाजपा नेता ने कहा कि आसपास का परिवेश साफ सुथरा रखना हम सबका दायित्व है। प्रधानमंत्री ने खुद अपने हाथों में झाडू उठाकर देशवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे आगे बढ़ा रहे हैं। हम सभी को इस अभियान से जुडकर अपना परिवेश साफ रखना होगा। उन्होने कहा कि स्वस्थ भारत की परिकल्पना स्वच्छ भारत से ही साकार होगी, ऐसे में इसकी आलोचना करने की बजाय हर भारतीय को इसका हिस्सा बनना होगा। 
स्वच्छता अभियान में रामसंवारे, मो. अनीस खान, कमलेशधर दुबे, विनय शाही, मेहदी हसन, श्यामशंकर तिवारी, बालमुकुन्द चौधरी, वीरबहादुर चौधरी, अजीत सिंह, अमरजीत सिंह, राहुल पाल, प्रेम यादव, रंजीत यादव, अमित पाल, रमेश सिंह, राजू, गौरव, शैलेन्द्र सिंह उर्फ पिंकू, रमेश गुप्ता उर्फ छोटू, उमेश चन्द्र, परविन्दर, गाजी हुसेन, उदय प्रताप सिंह, सुनील आदि ने सहयोग प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे