Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़: एसपी के आदेश पर ट्रैक्टर चोरी का मुकदमा दर्ज


लालगंज / प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के बेलहा गांव मे बीती पन्द्रह सितम्बर को अज्ञात बदमाशो द्वारा रोटावेटर समेत ट्रैक्टर चोरी का मुकदमा पुलिस ने शुक्रवार को एसपी की फटकार पर दर्ज किया। गांव के अखण्ड प्रताप सिंह ने दी गई तहरीर मे कहा है कि घटना की रात उसका ट्रैक्टर दरवाजे पर खड़ा था। सुबह ट्रैक्टर नदारद देख उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी किंतु पुलिस जांच के नाम पर मुकदमा दर्ज करने मे हीलाहवाली करती आ रही थी। पीड़ित ने एसपी को आप बीती सुनाई तो शुक्रवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ ट्रैक्टर व रोटावेटर चोरी किये जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत कोतवाल बालेन्दु गौतम का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के खुलासे के लिये पुलिस टीम काम कर रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे