Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:लालगंज तहसील कैम्पस से बाइक चोरी


लालगंज / प्रतापगढ़ । तहसील आये फरियादी की बाइक अज्ञात चोर दिनदहाडे उड़ा ले गये। सांगीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकांतगंज थरिया गांव का हरीश कुमार मिश्र बीती बीस सितम्बर को स्थानीय तहसील कामकाज के सिलसिले मे आया हुआ था। थोडी देर बाद जब वह तहसील कैम्पस मे अपनी बाइक को ढूढ़ने लगा तो उसका अता पता नही चल सका। तहसील कैम्पस से दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात की तहरीर मिलने के बावजूद कोतवाली पुलिस जांच के नाम पर मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी। पीड़ित के द्वारा उच्चाधिकारियों से गुहार पर मिली फटकार के बाद शुक्रवार को पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं तहसील कैम्पस से बाइक चोरी की वारदात को लेकर वकीलों तथा वादकारियों मे गुस्सा भी पनपा नजर आ रहा है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे