Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:ईद-उल-अज़हा का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, जिला प्रशासन ने निभाई अहम भमिका

                

ख़ुर्शीद खान
सुल्तानपुर। गंगा -जमुनी तहजीब को कायम रखने के लिए जिला प्रशासन ने बकरीद के पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने में निभाई अहम भूमिका निभाई बताते चले जिला अधिकारी द्वारा मजिस्ट्रेटों की तैनाती,पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त निर्देश के बीच ज़िले में बकरीद का पर्व सकुशल सम्पन्न हुआ। जिले भर में ईदगाह में बकरीद नमाज़ सुबह करीब आठ बजे सम्पन्न हुई इस दौरान हर जगह पुलिस की मौजदगी से कंही अप्रिय घटना नही घटी।शहर में सदर एसडीएम प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में प्रशासन व्यवस्था रही चाक- चौबन्द। तो वही दूसरे तरफ बकरीद की नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन औऱ सलामती की दुआएं मांगी गई। दोस्तपुर में थाना प्रभारी आज़ाद केशरी के नेतृत्व में बकरीद का पर्व सकुशल सम्पन्न हुआ। कूरेभार बाजार में भी बकरीद की नमाज़ जामा मस्जिद में अदा की गई इस दौरान उप- निरीक्षक अरविंद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस रही पूरी तरह मुस्तैद। इस मौके पर लोगो ने जिला प्रशासन को बकरीद का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने की लिए धन्यवाद दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे