गोंडा :शुक्रवार देर शाम मनकापुर संचार बिहार स्थित शारदीय नवरात्र में स्थापित माँ के मंडप में दुसरे दिन श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चन मनकापुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक आनन्दसिंह, क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद, निरीक्षक दद्दन सिंह,आर बी सिंह व जनसम्पर्क अधिकारी राकेश जायसवाल द्वारा की गयी।
इस अवसर पर आदि शक्ति माँ दुर्गा पूजा समिति संचार विहार के मुख्य व्यवस्थापक प्रवीण मिश्रा, मीडिया प्रभारी राम लखन वर्मा, सचिव वीरेंद्र श्रीवास्तव, सहायक सुरक्षा अधिकारी मान सिंह विद्युत खण्ड अधिकारी दिव्य रंजन, समिति के नियमित सदस्यों के अलावा संचार विहार के सैकड़ों की संख्या में माँ के भक्त मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ