Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राजनीतिक नगरी दिल्ली में साहित्यिक हलचल




दिल्ली:दिल्ली शहर वैसे तो सत्ता के केंद्र बिन्दु के रूप में जाना जाता रहा है! लेकिन दिल्ली में साहित्यिक हलचल भी सदैव बनी रहती है,!दिल्ली साहित्य के बड़े आयोजन का शहर है! ऐसा ही एक भव्य किन्तु सादगीपूर्ण आयोजन साहित्यिक क्षेत्र में अपना विशिष्टि स्थान रखने वाली संस्था "भारतीय साहित्य उत्थान समिति अपनी सातवां वार्षिकोत्सव आगामी रविवार दिनांक 17/09/2017 को दिल्ली के नाम चीन सभागार (दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी) चांदनी चौक में आयोजित करने जा रही है! समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी  बेखबर देहलवी ने इस बात की जानकारी हमारे संवाददाता को प्रदान की! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  मान श्याम जाजु जी होगे! तथा अन्य गण मान्य व्यक्तियों में इंडिया टी वी के प्रमुख राणा यशवंत, प्रसिद्ध गीतकार आजकल चैनल में शॉ सौरी फेम पंकज शर्मा सरीखा नामचीन व्यक्ति होगे! संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रख्यात कवि बेबाक जौनपुरी, की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग तीस साहित्यिक व सामाजिक विभतियो को कविवर महानंद मिश्र स्मृति सम्मान से समारोह में सम्मानित किया जाना है!
कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी की प्रसिद्ध उद्घोषिका श्रीमती सारिका पंकज व समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती प्रीति तिवारी अमिता करेंगी! दूसरे सत्र में भव्य कवि सम्मेलन के आयोजन की तैयारी है! 
जिसमें देश के नामचीन कवियो विमलेन्दु सागर, सुमित द्विवेदी, भूपेन्द्र  राघव,  आनंद प्रजापति, नमिता नमन, प्रीति तिवारी अमिता, पंकज शर्मा, अक्षय राजपूत, राजेश प्रियम आर्यन उपाध्याय, सम्राट शर्मा ,दीक्षा द्विवेदी सरीखे 40 नवोदित कवि काव्य पाठ करेगे!
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे