Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सिपाही की सुविधाएं सूनो.......! कविता


वर्दीया आज चीखती पुकारती सुनो ।
अपने ही अधीकारो से हारती सुनो।।
मिलती है सारी सुविधाएं मे मानता हूँ।
आती क्या आपदाएं मे जानता हूँ ।।
सारी बाते आज तुम्हें बताने आया हूँ दोस्तों ।
इसिलए एक थाने मे लेकर आया हूँ दोस्तों।।
क्या है जिंदगी सिपाही की मे तुम्हें बताऊगा ।
खाकी वालो की दुर्दशा तुम्हें दिखाऊगा ।।
सबसे पहले इन्हें वाहन सुख बहुत बडा ।
अपराधी पकडे के लिए साईकिल से चलना पडा ।।
आ रही दुर्गंध कपडो से हुआ बूरा हाल ।
एक ही वर्दी से काटना  है पुरा साल ।।
भर्ती हुए हो तुम तो समय से घर नही जाओगे ।
तबादले होगे इतने बच्चे पढा नही पाओगे ।।
और एक सुविधा जिससे स्वस्थ हो जाओगे ।
एक हजार पचास मे पुरा महा खाना खाओगे ।।
डियुटी तो एस बगले पर रहेगी सहाब ।
जिम्मेदारी तुम्हारी व्यवस्था हो न जाए खराब ।।
सडक पर दुर्घटना हो या एक्सीडेंट ।
विचारा सिपाही होता है संस्पेंड।।
सुनो जरा तुम है दिन रात जागना ।
तबादला हुआ तो उठा संदूक भागना ।।
1861से खाकी भी हारती सुनो ।
वर्दीया चीखती पुकारती सुनो ।।
थाने का एस ओ हमारा लाचार है ।
सियासत की उसपरबडी मार है ।।
आए है नेता जी उन्हें चाए पिलाओ ।
जाओ जल्दी उन्हें पान भी खिलाओ ।।
नेता जी गर हमसे रूट जाएगे ।
समझो ये थाने भी छूट जाएगे ।।
जिन्दगी कटेगी फिर पुलिस लाईन मे ।
पावर नही बचेगी फिर हमारे साईंन मे ।।
जैसे नेता जी कहे वैसे तुम करो ।
लाओ लूटकर फिर इनकी जेब भरो ।।
चला फिर सिपाही विचारा मजबूर होकर ।
अपने कर्तव्य से वह बहुत दूर होकर ।।
लेकर आया वो रस्सी का साप बनाकर ।
एक निर्दोष से वह पाप करा कर ।।
फिर उसके परिजन उसे छुडाने आएगे ।
संग नोटो का भरा थैला लाएगे ।।
छूट आया मेरा लाल मा आरती ऊतारती सुनो।
वर्दीया चीखती पुकारती सुनो ।।
नेताओ के बच्चे तो सबके वाप है ।
चैकिन मे सिपाही ने पकडा तो वोले कौन आप है ।।
पापा विधायक है मेरे जानते नहीं ।
कल ही तो तुम्हें बंगले पर डाटा था पहचानते नही ।।
बोलो किसके कहने पर तुम हमको पकडते हो ।
भूल कैसे गये तुम हमारे रहमो करम पर पलते हो ।।
करू फोन अभी तूम सस्पेंड हो जाओगे ।
छोड कर वर्दी यही तुम घर जाओगे ।।
सब कुछ बताया तुमे और क्या सूनाओ ।
वक्त बहुत कम है फिर बताऊगा ।।
कैसे है यारो इनकी लाचारी सूनो ।
वर्दीया चीखती पुकारती सुनो


अश्मनी विश्नोई
(नासमझ लेखक) 
स्योहारा बिजनौर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे