अमरजीत सिंह
फैजाबाद : शासन के लाख प्रयासों के बाद भी गरीबों के हक पर ड़ाका डालने का शिलशिला जारी है शिकायत के बाद भी बिभाग की लचर नीति के चलते आज भी गॉव की जनता सस्ते गल्ले की दुकान पर कोटेदार के अभद्रा का शिकार हो रहा है जिसका जीता जागती तस्वीर रहीम गंज मे देखने को मिली जहा पर दर्जनों ग्रामीणों ने एसड़ीएम से लेकर डीएम तक शिकायत पत्र भेज कर कार्यवाही की मॉग की है
गॉव के मजरे नकछेद पुर निवासी कृपा राम,दिनेश चन्द, बलराम,गुलाब चन्द,हरि प्रसाद,रामा नद व सत्यनारायन ने एसडीएम से लेकर मुख्यमंत्री क द्वारा संचालित जनसुनवाई पोर्टल पर आनलाइन शिकायती पत्र दिया है दिए गये शिकायती पत्र मे ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार ईश्वर के द्वारा तीन माहीने का राशन बितरण न कर बाजार मे बिक्री कर लिया है साथ ही बताया कि जब भी कोई राशन की मॉग करता है तो मॉ बहन की गाली देकर दरवाजे से भगा देता है कहता है कि जहा शिकायत करना है जाकर करों हर जगह हर लोग न बेचने बराबर पैसा देते है
सूत्रों की माने तो कमोवेश यही हालात तहसील क्षेत्र के सभी गॉवों का है गत दिनों मुज्जफर पुर गॉव के ग्राम प्रधान अंजनी पाण्ड़ेय के द्वारा कोटेदार की शिकायत की गयी जिसकी जॉच भी की गयी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही की गयी अंजनी पाण्ड़ेय की माने तो पूर्ति बिभाग पूर्ण रुप से कोटेदारों को बचाने का काम सुबिधा शुल्क लेकर करता है दोष सिद्ध होने पर कार्यवाही करने के बजाय वह कोटेदारों से स्पष्टी करण मागता है इस सम्बंध मे जब पूर्ति निरीक्षक लाल मनि प्रसाद ने बताया कि रहीम गंज कोटेदार की जॉच कर ली गयी है जिससे स्पष्टी करण मागा गया है जबकि मुज्जफर पुर गॉव के बिषय मे बताया कि वहा पर कोटेदार की जमानत राशि जप्त कर ली गयी है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ