सुनील गिरि
हापुड़:माँ वैष्णो देवी के दर्शन की अभिलाषा पूरी करने के लिए जम्मू नहीं जा सकते तो कोई बात नहीं, अब मां के दर्शन की इच्छा हापुड के गांव सपनावत में भी पूरी हो सकती है. मां वैष्णो देवी धाम, जम्मू की तर्ज पर यहां एक भव्य मंदिर बना है जो आपको मां के दर्शन का सम्पूर्ण लाभ देगा. हापुड़ में बना ये मंदिर बहुत ही भव्य है और लगभग आठ साल में भारी लागत के बाद तैयार किया गया है.
माँ वैष्णो देवी, जम्मू से लायी गयी ज्योति
माता वैष्णो देवी मंदिर, कटरा, जम्मू से लाई गई माँ की ज्योति व माँ वैष्णो देवी की तर्ज पर बने भव्य वैष्णो गुफा इस मंदिर का मुख्य आकर्षण बिंदु है जिसके दर्शन करने व् माँ की अनुकंपा पाने के लिए यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ हैं । नवरात्र के पवित्र अवसर पर इस मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है।
हापुड जनपद के सपनावत में बने इस मंदिर मे माता के दर्शन कर आपकी आत्मा बिल्कुल वैसे ही तृप्त हो जाएंगी जैसे जम्मू में माँ वैष्णो के दर्शन कर हो जाती हैं.। इस मंदिर के विशेष आकर्षण के बारे में बात करें तो माँ वैष्णो देवी की तरह ही इस वैष्णो देवी धाम मंदिर का निर्माण किया गया हैं। माँ वैष्णो देवी की तरह ही यंहा पर भी भव्य गुफा का निर्माण कराया गया हैं । इस गुफा से गुजरने के बाद ही भक्त माँ के तीन पिंडी रूपों के दर्शन करेंगे। माता वैष्णों देवी मंदिर जम्मू की गुफाा की तरह ही इस गुफा को बनाया गया है जो मंदिर में आने वाले श्रद्वालुओ के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। नवरात्रों के चलते जम्मू के माँ वैष्णो देवी मंदिर से ही ज्योति लाकर इस मंदिर मे स्थापित की गई हैं साथ ही मंदिर की दीवारों पर ओडिशा के कलाकरो द्वारा उकेरी हुई कलाकृतिया देखते ही बनती हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ