Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:IG जोन गोरखपुर ने बस्ती के अधिकारियों के साथ की बैठक


राकेश गिरी 
बस्ती ।  जोन गोरखपुर मोहित अग्रवाल ने बस्ती के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया। गुरुग्राम की घटना को ध्यान में लाते हुए  मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों से सभी स्कूलों और कॉलेजों में ड्राइवरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराये जाने के निर्देश दिए साथ ही साथ स्कूलों कालेजों में सीसीटीवी कैमरे की पहुंच अधिक से अधिक स्थान के कवरेज तक लगाया जाना सुनिश्चित किया जाय।दशहरा और मुहर्रम त्योहारों के मद्देनजर उन्होंने डीजे को पूर्ण प्रतिबंधित करने का आदेश दिया। इससे पहले जिला मुख्यालय के गांधीनगर में पैदल मार्च कर बातचीत के साथ ही साथ व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान पर CCTV कैमरा बाहर भी लगाने का निर्देश दिया ताकि होने वाली घटनाओं को रोका जा सके।
पैदल मार्च में डी आई जी राकेश  चन्द्र शाहू, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ,सीओ सिटी पवन , गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे