Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी :मंझनपुर कस्बे से होती है पूरे जिले में सप्लाई


सत्येन्द्र खरे 
कौशांबी : प्रतिबंध के बाद भी जिले में तंबाकू युक्त गुटखा बेचा जा रहा। इसकी आपूर्ति चित्रकूट के राजापुर कस्बे से होती है। पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की जानकारी के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा।
    तंबाकू कैंसर का सब से बड़ा कारण है। गुटखे में इसके प्रयोग के कारण लोग मुंह के कैंसर से सब से अधिक ग्रसित हो रहे थे। इस समस्या को देखते हुए तंबाकू युक्त गुटखे के प्रयोग को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। रोक के बाद भी जिले में गुटखे की बिक्री हो रही है। यह गुटखा राजापुर से जिले में लाया जा रहा। प्रति दिन सुबह एक चार पहिया वाहन से जिले में गुटखे की खेप मंझनपुर लाई जाती है। यहां से ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों में इसकी आपूर्ति की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे