Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इलाहाबाद:सड़क हादसे मे दरोगा की मौत घर मे मचा मातम



इलाहाबाद। वाराणसी में बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में ट्रेनी उपनिरीक्षक वेदप्रकाश पांडेय के निधन की खबर होलागढ़ के अकोढ़ी गांव स्थित घर पहुंची तो परिवार में हाहाकार मच गया। पिता ब्रहमदेव पांडेय रिश्तेदारों और साथी शिक्षकों के साथ वाराणसी स्थित अस्पताल के लिए रवाना हो गए।

उपनिरीक्षक वेदप्रकाश तीन भाइयों में मंझले थे। बड़े भाई प्रभाकर बाहर रहते हैं। छोटा भाई शिवप्रकाश इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। पिता ब्रहमदेव पांडेय प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। चाचा इंद्रदेव पांडेय भी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उनकी मां का देहांत हो चुका है। वेदप्रकाश ने इविवि से परास्नातक तक पढ़ाई की थी। वह पुलिस विभाग में दरोगा पद पर भर्ती हुए तो परिवार के लोगों में बेहद खुशी थी। अब उनकी शादी के लिए रिश्ता देखा जा रहा था। परिजन धूमधाम से ब्याह करने का सपना संजोए थे। मगर बृहस्पतिवार दोपहर वाराणसी के मिर्जामुराद इलाके में कार-ट्रक की टक्कर में वेदप्रकाश की मौत ने परिवार को गहरा आघात दिया। पहले तो परिजनों को इस खबर पर भरोसा ही नहीं हुआ। जब खबर की पुष्टि हो गई तो परिवार में कोहराम मच गया। पिता ब्रहमदेव सदमे में डूब गए। वे रोते हुए तीन साथी शिक्षकों के साथ वाराणसी के लिए रवाना हुए। रात में कई और रिश्तेदार वाराणसी चले गए। गांव के लोग भी घटना से दुखी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे