Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी :छह सितंबर को शिक्षक विधायक को भी बताएंगे समस्या



सत्येन्द्र खरे  
कौशांबी : वित्त विहीन विद्यालय में तैनात शिक्षक मानदेय की मांग को लेकर छह सितंबर को बाइक जुलूस निकलेंगे। इस दौरान वह जनपद से गुजर रहे शिक्षक विधायकों के स्वागत के साथ ही उनको अपनी समस्या से अवगत कराएंगे। शिक्षक हाइवे में रैली निकालने के बाद कलेक्ट्रेट में डीएम को समस्याओं का ज्ञापन देंगे।
    वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिक्षकों ने मंझनपुर बैठक की। जिसमें छह सितंबर को होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि छह सितंबर को शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी व संजय मिश्र सुबह नौ बजे जिले से होकर गुजरेंगे। इस दौरान जिले के सभी वित्त विहीन विद्यालय के शिक्षक विधायकों का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही वह बाइक रैली निकालकर प्रदेश सरकार से वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय देने की मांग करेंगे। रैली टेढ़ीमोड़, सैनी, सिराथू होते हुए मंझनपुर पहुंचेगी। यहां शिक्षक कलेक्ट्रेट में मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे