Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड: निकाय चुनाव मे समाज वादी पार्टी को निश्चित ही बड़ी जीत हासिल करेगी:रामगोपाल पुरी


 सुनील गिरि 
हापुड:उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव हार के बाद समाज वादी पार्टी बड़े स्तर पर हर जिले में नए कार्यकर्ता बनाने में जुट गई है इसी कड़ी में हापुड जनपद में सपा ने नए बनाये गए कार्यकर्ताओ के साथ एक सम्मेलन का आयोजन आज हापुड में सपा के जिला कार्यालय पर आयोजन किया गया जिसमें मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष व हापुड प्रभारी  राम गोपाल पूरी ने नए व पुराने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित किया और सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि जल्द ही प्रदेश में निकाय चुनाव होंगे जिसमे समाज वादी पार्टी को निश्चित ही बड़ी जीत हासिल करेगी।

 आपको बतादे की समाज वादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने आये रामगोपाल पूरी ने बीजेपी पर जम कर निसाना साधा ओर बीजेपी पर केवल तीन चीज के लिए कार्य करने की बात की गांव गंगा और गो लेकिन इस पर भी केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह से फेल है जो योजनाए हमारी सरकार लायी थी उन्ही को नाम बदल कर चला रहे है और उन्ही पर जांच कराने का कार्य प्रदेश की योगी सरकार कर रही है ओर क्राइम पर बोलते हुए कहा कि जो लोग हमारी सरकार को गुंडो की सरकार कहते थे आज उनकी सरकार में ही क्राइम चरम सीमा पर है हिनियस क्राइम में 7 से 9 फीसदी की व्रद्धि हुई है और जर्नल क्राइम में 41से 43 परसेंट बढ़ा है ये आंकड़े मेरे नही सरकार के ही है जब हमारी सरकार थी तब होर्डिंग लगाए थे अब नही सहेंगे अत्याचार लेकिन अपनी सरकार आते ही होर्डिंग लगवाने वाले कहा गायब है जबकि रोज रेप,लूट,हत्या हो रही है ।

सपा के पूर्व मंत्री (रेशम विभाग ) ने पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश सरकार की किसानो को ऋण के नाम पर बहकाया जा रहा है क्योंकि जो सूची प्रदेश सरकार ने दी है वो केवल 2016 में लिए ऋण पर ही दी जा रही है जिसमे ज्यादा तर किसानों ने  अपना ऋण चुकता भी करके नया लोन ले लिया है ओर इसमे भी केवल कुछ लोगो के नाम ही आये है किसानो की बात करती है प्रदेश सरकार लेकिन किसानों को कुछ फायदा मिलता दिखाई नई दे रहा है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे