खुर्शीद खान
सुलतानपुर। महालेखाकार उ.प्र. इलाहाबाद के लेखाधिकारी लालचन्द्र राम की अध्यक्षता में जनपद के आहरण वितरण अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। उन्होंने अपेक्षा की कि चालान सही ढंग से भरे जाय तथा ए.सी.,डी.सी.बिल , प्राप्त अनुदानों के सापेक्ष उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं सामान्य भविष्य निधि से सम्बन्धित विसंगितयों के निराकरण एवं सम्बन्धित अन्य प्रकरणों के निस्तारण के सम्बन्ध में वित्तीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
बैठक में महालेखाकार की चार सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे लेखाधिकारी ने आहरण वितरण अधिकारियों से अपेक्षा की कि लेखाशीर्षक एवं चालान सही ढंग से भरे जाय तथा अनुदान संख्या भरी जाय। उन्होंने कहा कि ए.सी.,डी.सी. बिल, प्राप्त अनुदान के सापेक्ष उपयोगिता प्रमाण-पत्र समय से उपलब्ध कराये जाय। उन्होंने सामान्य भविष्य निधि से सम्बन्धित विसंगियों के निराकरण किये जाने से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी तथा जी.पी.एफ. रख-रखाव एवं अंकन के साथ ही साथ सेवानिवृत्त से 06 महीने पूर्व समस्त कटौती का अंकन कर 90 प्रतिशत भुगतान की कार्यवाही सम्बन्धित को किये जाने, 90 प्रतिशत भुगतान के बाउचर संख्या तिथि व धनराशि सही ढंग से अंकन कर अवशेष 10 प्रतिशत भुगतान के बारे में जानकारी दी। बैठक में लेखाधिकारी ने जी.पी.एफ. प्रारूप पर प्रत्येक माह अंकन करने तथा डी.डी.ओ. से सत्यापित किये जाने एवं कार्मिकों को अवश्य प्रत्येक वर्ष में दो बार अवलोकन कराने तथा वार्षिक लेखाबन्दी आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी की पासबुक, ब्राडशीट एवं लेजर पर अंकन किये जाने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों का एन.पी.एस. कटौती एवं एन.एस.डी.एल. के बारे में जानकारी दी। उन्होंने टी.आर.27 से आहरण के तीन माह या 31 मार्च तक समायोजन प्रत्येक दशा में किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह आयकर कटौती किये जाने के साथ ही साथ कोषागार में बहुमूल्य वस्तुयें जो विभिन्न विभागों द्वारा जमा करायी गयी है, उसका प्रत्येक वर्ष भौतिक सत्यापन अवश्य करें। लेखाधिकारी द्वारा कोषागार में पी.एल.ए. का मिलान प्रत्येक माह की 05 तारीख तक किये जाने पर प्रकाश डाला। बैठक में सम्बन्धित आहरण वितरण अधिकारियों को ए.सी.,डी.सी. से सम्बन्धित प्रपत्र महालेखाकारी टीम द्वारा उपलब्ध कराये गये।
बैठक का संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे ने करते हुये आहरण वितरण के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुये कैशलेश मेडिकल रजिस्ट्रेशन किये जाने तथा ई-पेंशन,डी.डी.ओ. पोर्टल आदि विभिन्न विषयों पर उपस्थित अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सी.एम.ओ. डॉ.सी.वी.एन. त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, लेखाधिकारी बेसिक विवेक सिंह, लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के आहरण वितरण अधिकारी,लेखाकर्मी तथा उपकोषाधिकारी पी.राम. आदि उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ