बस्ती :हिंदी में जन आकांक्षाओं को व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता है:पाण्डेय | CRIME JUNCTION बस्ती :हिंदी में जन आकांक्षाओं को व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता है:पाण्डेय
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :हिंदी में जन आकांक्षाओं को व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता है:पाण्डेय


राकेश गिरी 
बस्ती । हिन्दी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण भाषा है जिसमें जन आकांक्षाओं को व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता है। यह विचार शिक्षाविद, साहित्यकार डॉ. कमलेश पाण्डेय ने व्यक्त किया। वे मां ब्राम्ही शैक्षिक, साहित्यिक एवं लोक कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।
कहा कि हिन्दी जन भाषा, लोक वाणी और लोक मंगल की भाषा है। इसे विश्व स्तर तक पहुंचाने में गिरमिटिया मजदूरों का विशेष योगदान है। 
संगोष्ठी को त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, अनुराग मिश्र ‘गैर ’अंजू वर्मा, कविता वर्मा, श्याम प्रकाश शर्मा, गणेश प्रसाद पाण्डेय, अनुज त्रिपाठी, डा. ए.एन. मिश्र आदि ने सम्बोधित करते हुये हिन्दी की विकास यात्रा, उसकी बाधा, संकट, चुनौती और समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। 
अध्यक्षता करते हुये राजेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि हिन्दी के विकास हेतु जो विचार आये हैं उनसे सम्बंधित पत्रक केन्द्र सरकार को भेजा जायेगा।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में ट्रस्ट की ओर से डा. वागीश शुक्ल, डा. अनुराग मिश्र ‘गैर’ डा. वी.के. वर्मा, डा. कमलेश पाण्डेय, हंसनाथ राय, डा. रामदल पाण्डेय, डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ श्रीमती नीलम सिंह, डा. अवध नारायण मिश्र, गणेश प्रसाद पाण्डेय, सुरेन्द्र मोहन वर्मा, राम कृपाल पाण्डेय, डा. दशरथ प्रसाद यादव, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, श्याम प्रकाश शर्मा, त्रिपुरारी मिश्र, देवेन्द्र पाण्डेय, बशिष्ठ कुमार पाण्डेय, पंकज सोनी, लवकुश पटेल, डा. राजेश चौधरी, सौरभ पाण्डेय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय, केशरीनन्दन, त्रिभुवन प्रसाद मिश्र को अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी के बाद डा. रामकृष्ण लाल जगमग के संचालन में आयोजित कवि सम्मेलन में डा. अनुराग मिश्र गैर, भद्रसेन सिंह ‘बंधु’ आतिश सुल्तानपुरी, लालमणि प्रसाद, सागर गोरखपुरी, रहमान अली रहमान, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, राममणि शुक्ल, डा. सत्यदेव त्रिपाठी, कमलापति पाण्डेय, पं. चन्द्रबली मिश्र, जगदम्बा प्रसाद भावुक, डा. राजेन्द्र सिंह आदि ने हिन्दी पर केन्द्रित रचनायें सुनाकर मुग्ध किया। आभार ज्ञापन    प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने किया। 
कार्यक्रम में अनिरूद्ध त्रिपाठी, अमरेश चन्द्रा, अम्बिकेश्वर मिश्र, हरि ओम प्रकाश, विकास श्रीवास्तव, अजय शुक्ल, वी.एन. शुक्ल, दीपक प्रसाद, मो. वसीम अंसारी, दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, कृष्णचन्द्र चर्तुवेदी, निर्मला श्रीवास्तव, मीनू श्रीवास्तव, प्रिया पाण्डेय, साईश्ता अफरोज, जय प्रकाश गोस्वामी, सामईन फारूकी के साथ ही अनेक लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे