Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:आंगनवाड़ी कर्मचारीयों का 17वे दिन भी अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल रहा जारी


राकेश गिरी 
बस्ती ।  आगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र. द्वारा मानदेय वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर  प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सत्रहवें दिन गुरूवार को  जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी रहा। जिला अधिकारी  को दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।  
धरने को उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, महामंत्री शिवशंकर कुमार, उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय, संरक्षक महेन्द्र चौहान, राम सहाय यादव, मधुर नरायन पाण्डेय आदि ने समर्थन देते हुये कहा कि सरकार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को गंभीरता से ले और मानदेय वृद्धि कर राज्य कर्मचारी घोषित करने की दिशा में पहल तेज किया जाय। 
आगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र.  जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी ने कहा कि  बस्ती समेत प्रदेश भर की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां आन्दोलित है किन्तु सरकार की खामोशी टूट नही रही है। 10 अक्टूबर को बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां लखनऊ पहुंचेंगी और संघर्ष आर-पार का होगा। उन्होने एकजुटता बनाये रखने पर जोर दिया। 
धरने को आशा पाण्डेय, भाग्यवन्ती, ऊषा गुप्ता, आशा देवी, मालती देवी, आदि ने सम्बोधित किया। मांग किया कि  आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि की घोषणा शीघ्र किया जाय। 
कार्यक्रम में  तारा श्रीवास्तव, अमिता चौधरी, सुलोचना, आरती चौधरी, बेगम बेबी, राधा देवी, शोभा देवी, इन्दुबाला, सिरजा देवी, सविता यादव, गेंना देवी, उर्मिला द्विवेदी, मीरा श्रीवास्तव, सरोज वर्मा, सरोजनी वर्मा, रमावती देवी, विधाता देवी, हिरनपता, इन्द्रावती, अर्चना मल्ल, गीता देवी, तारा, विमला, मालती, रेखा देवी, रीता देवी, सुनीता वर्मा, प्रभावती चौधरी, अन्नू यादव, गीता यादव, विन्देश्वरी, पूनम, प्रेमलता श्रीवास्तव, शशिकला देवी, लीलावती देवी, राधिका देवी, नीलम वर्मा, लेखिका त्रिपाठी, सुमित्रा देवी, शकुन्तला देवी, मीना, अलगा देवी, अनीता गुप्ता, अन्नपूर्णा, करूणा देवी, चन्द्रावती सिंह, गुजराती, रमावती पाण्डेय, सरोज श्रीवास्तव, प्रेमशीला, रजिया खातून, प्रतिमा पाण्डेय, वंदना पाण्डेय, चन्द्रपती, प्रमिला शुक्ल, मीरा, सूरसती सिंह, निर्मला सिंह, जशोमति, शिवकुमारी, पुष्पा देवी, कलावती मौर्य, सरोजनी गुप्ता, चन्द्रकली शर्मा, विमलावती, मधु चौधरी, सुदामा देवी, अर्चना, मंजू देवी, माधुरी शुक्ला के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे