Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी: जिला विज्ञान क्लब ने ग्रामीणों को किया जागरूक

सत्येन्द्र खरे
कौशांबी।जिला विज्ञान क्लब ने ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान आधारित चमत्कार दिखाकर लोगों को भ्रमित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को उन बातों को लेकर जागरूक किया गया जिसे वह चमत्कार मान रहे। क्लब ने लोगों को चमत्कार के पीछे छिपे वैज्ञानिक रहस्य के बारे में लोगों को बताया।मूरतगंज विकास खंड महेश्वरी प्रसाद इंटर कालेज अलमचंद में जिला विज्ञान क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विज्ञान क्लब के सचिव वसीम अहमद ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के छात्रों से इस बात की जानकारी ली गई की उनको किस प्रकार के चमत्कार दिखाए जा रहे हैं। छात्रों के सवाल के साथ ही उनका वैज्ञानिक तरीके से इसका जवाब दिया गया। कहा कि विज्ञान का हर क्षेत्र व गांव में प्रयोग हो रहा है। इसके बाद भी अंधविश्वास बढ़ रहा है। इसको रोकने की जिम्मेदारी हम लोगों को निभानी होगी। विशेषज्ञ डा. ओपी गुप्ता ने कहा कि विभिन्न प्रकार के चमत्कार दिखाकर कुछ लोग अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे। इसकों लेकर लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने चाकू का आलू पर गिरना ओर रंग बदलना, कटोरी में आग जलना, समाधि लेना, चावल में छूरी का फंस जाना जैसे चमत्कार दिखाया। इसके साथ ही इसके वैज्ञानिक समाधान भी छात्रों को बताया। इसको देखकर छात्रों का भ्रम टूट गया। डा. एसके सिंह ने विज्ञान के सिद्धांत आम जीवन में प्रयोग किए जा रहे। इस विषय पर छात्रों को जानकारी दी। वैज्ञानिक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि वैज्ञानिक सोच से हम चालबाजों से बच सकते हैं। इसके लिए हम लोगों को खुद प्रयास करना होगा। डा. एसके सिंह ने वैज्ञानित सिद्धांत को दैनिक जीवन में उतरने को लेकर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान ही छात्रों के बीच विज्ञान और हम विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के अनिल कुमार प्रथम, सुभाष कुमार महगांव इंटर कालेज द्वितीय, जगदीश तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर जिला सांख्यिकी अधिकारी सुभाष चंद स्वर्णकार, विद्यालय के प्रधानाचार्य राम बहादुर, रमेश कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी यादव, शिव सागर, प्रदीप कुमार, ओम नारायण आदि थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे