Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर: लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया जायेगा- सी.डी.ओ.

सुलतानपुर ।मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आगामी 31 अक्टूबर को लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11.00 बजे एक गोष्ठी आयोजित की गयी है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने अपने कार्यालय में 31 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.00 बजे लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन से सम्बन्धित गोष्ठी आयोजित करेंगे। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रातः 08.00 बजे स्टेडियम से छात्र,छात्राओं की रैली आयोजित की जायेगी तथा राष्ट्रीय अखण्डता दिवस पर विद्यालय के छात्रों के स्लोगन का संकलन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 30 अक्टूबर को वाद विवाद व निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन जी.आई.सी,जी.जी.आई.सी में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि लौहपुरूष के जन्मदिवस पर 31 अक्टूबर को दोपहर 12.00 बजे जिला चिकित्सालय में फल वितरण तथा अपरान्ह 02.00 बजे राजकीय इण्टर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परिचर्चा का आयोजन तथा सायं 04.00 बजे श्रम विभाग द्वारा विकास भवन में गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बन्धित को निर्धारित कार्यक्रम सम्पन्न कराने के निर्देश दिये हैं। 
    बैठक का संचालन करते हुये जिला विकास अधिकारी डॉ.डी.आर. विश्वकर्मा ने निर्धारित कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सी.एम.ओ. डॉ.सी.वी.एन. त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी दिनेश गुप्ता, बी.एस.ए. के.के.सिंह, जिला सूचना अधिकारी आर.बी.सिंह व सम्बन्धित उपस्थित थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे