Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:हाथों में खाली दिया लिये आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने किया विरोध प्रदर्शन


राकेश गिरी 
बस्ती । मानदेय वृद्धि और सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर  प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र. का  धरना  जिलाधिकारी कार्यालय पर 30 वें दिन गुरूवार को दीपावली के दिन भी जारी रहा। हाथों में खाली दिया लेकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि 30 दिन बीत जाने के बावजूद प्रदेश सरकार चुप्पी साधे हुये हैं। सरकार द्वारा चार दिनों के भीतर निस्तारण का आश्वासन दिया गया था किन्तु कोई परिणाम सामने नहीं आया। जिलाध्यक्ष   फूलमती चौधरी ने बताया कि कार्यकत्रियां दीपावली का पर्व नहीं मनायेंगी 21 अक्टूबर शनिवार को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र होंगी जहां 23 अक्टूबर को लखनऊ के जीपीओ पार्क पर आयोजित धरने में हिस्सेदारी पर विचार किया जायेगा। 
जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना, कलम बंद हड़ताल के साथ ही कप्तानगंज, बहादुरपुर, परशुरामपुर, विक्रमजोत, कुदरहा, रामनगर, साऊंघाट, बस्ती सदर, सल्टौआ में परियोजना कार्यालयों पर भी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां का कलम बंद हड़ताल जारी रहा। 
दीपावली के दिन धरने को एसोसिएशन की  आशा देवी, भागवन्ती,  कुसुम गुप्ता, शीलावती आदि ने  सम्बोधित किया। मांग किया कि उनकी मांगों को सरकार शीघ्र पूरा किया जाय। 
कलम बंद हड़ताल  में दीप माला चौधरी, कमलावती देवी, सुमित्रा देवी, पुष्पावती, प्रेमलता,  रीता पाण्डेय, संजू देवी, श्यामा देवी, प्रभावती देवी, सुमन पाण्डेय, कमला पाण्डेय, शकुन्तला देवी सुधा वर्मा, प्रेमलता, दीप माला चौधरी, कमलावती देवी, सुमित्रा देवी, नीलम पाल, रामा देवी, सम्पता देवी, निर्मला श्रीवास्तव, गीता देवी, शोभावती, सती धामा, चन्द्र किरन, सुशीला देवी, वेदमती देवी, केशमती देवी, जानकी देवी, माया, पूनमलता, विन्दूमती, सरस्वती, ज्ञानती, प्रतिभा गुप्ता, पुष्पा शर्मा, चन्द्रमती चौधरी,  राधिका देवी, फूलमती देवी, सुनीता देवी, प्रीती देवी, श्याम शीला, प्रकाशवती, रत्नेश, शीलावती, कंचन पाण्डेय, जगदम्बा देवी, रीता चौधरी, कादम्बरी पाण्डेय, नीरज चौधरी, पार्वती, शकुन्तला वर्मा, रेखा, सविता, रेनू, समुन्द्रावती, राजमती, सुमन बाला, सूर्यमुखी वर्मा, मंजू वर्मा, कुसुम कुमारी, गीता देवी, सुमन यादव, मालती देवी, लक्ष्मीना, रीता पाण्डेय, गेंना देवी, छब्बादेवी, मंजू देवी, कौशिल्या देवी, राधिका देवी, मीरा श्रीवास्तव, बीना देवी, मिथलेश चौधरी, मधु रानी, सुभावती, बबिता, रंजना चौधरी, धनपति, निर्मला यादव, ऊषा चौधरी, , मंजू देवी, माधुरी शुक्ला के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे