Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:कलम के सिपाहियों को भाजपा नेता रमाकांत पाण्डेय ने किया सम्मानित


राकेश गिरी 
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय ने गौर और बभनान क्षेत्र के ग्रामीण पत्रकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
ढोढ़री गांव में पत्रकार अशोक पाण्डेय, रामललित यादव, मुकेश पाण्डेय, वेनी   माधव, वृजेश पाल, एस.एन. तिवारी, अरूण सिंह, मनोज सिंह आदि कलम के सिपाहियांे को फूल मालाओं के साथ सम्मानित करते हुये रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं। ग्रामीण पत्रकार सीमित संसाधनों में भी अपने अंचल के सुख, दुःख को शव्द देने के साथ ही विकास प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण योगदान करते हैं।
इसी कड़ी में भाजपा नेता रमाकान्त पाण्डेय ने ग्राम प्रधान रतन, अशोक कुमार शुक्ल, विजय पाल, चन्द्रशेखर मौर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमन वर्मा, बबलू चौधरी, दुर्गा, हनुमान, हरनरायन, रामभवन निषाद के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र गुप्ता, सन्तोष तिवारी, अनुराग मिश्र, चन्द्र प्रकाश, राम अवतार, शेषराम वर्मा आदि को अंग वस्त्र, फूल मालाओं के साथ सम्मानित कर उनका हौसला बढाया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के जन प्रतिनिधि सच्चे अर्थाे में विकास को गति दे रहे हैं। 
इस अवसर पर शशिकान्त पाण्डेय, संजय, अशोक, आनन्द, पवन वर्मा, अरविन्द कुमार यादव, छोटेलाल, पेशकार, दीपक शर्मा, अवधेश, रविचन्द पाण्डेय, दुःखरन पाल, सालिकराम आदि ने योगदान दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे