Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:पूरी हो चुकी कुंआनों आरती की तैयारियां


राकेश गिरी 
बस्ती । चित्रांश क्लब द्वारा सोमवार 23 अक्टूबर को अमहट घाट स्थित कुुंआनों तट पर सायं 4 बजे से आयोजित ‘कुंआनों आरती’ की तैयारियां पूरी हो चुकी है। 
यह जानकारी देते हुये मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने बताया कि जिलाध्यक्ष रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’ की अध्यक्षता में तैयारी बैठक द सीएमस पर हुई, इसके बाद कार्यक्रम स्थल कुंआनों तट पर साफ सफाई के साथ ही व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। 
विद्वान आचार्यों की देख रेख में कुंआनों आरती के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये हैं। तैयारी बैठक में क्लब संरक्षक राजेश चित्रगुप्त, अनूप खरे, अनिल कुमार पाण्डेय, पंकज गोस्वामी, आदित्य त्रिपाठी, अश्विनी श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, रामानन्द नन्हें, अमृत पाल सिंह, संजय पाण्डेय, रंजीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे