Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:महारानी दुर्गावती की जयन्ती समारोह पूर्वक मनाया गया


राकेश गिरी 
बस्ती । अखिल भारत वर्षीय गांेड महासभा द्वारा रविवार को प्रेस क्लब में महारानी दुर्गावती की जयन्ती समारोह पूर्वक मनाया गया। दूसरे चरण मंें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोंड की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष रामनाथ गोंड़ के संयोजन में ब्लाक, न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि गोंड, धुरिया समाज के समस्याओं के निस्तारण हेतु हर संभव प्रयास किये जायेंगे। कहा कि शासनादेश के बाद भी गोंड समाज के लोगों को जाति प्रमाण-पत्र बस्ती में नहीं मिल पा रहा है, इस सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला जायेगा। विधायक रवि सोनकर ने उनका पूरा प्रयास होगा कि गोंड, धुरिया समाज के समस्याओं के निस्तारण हेतु वे हर स्तर पर सहयोग करेंगे।
महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोंड ने महारानी दुर्गावती के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर सन 1524 को महोबा में हुआ था। उन्होने लगभग 16 वर्षो तक संरक्षिका के रूप में शासन किया।  भारत के इतिहास में रानी दुर्गावती और चाँदबीबी ही ऐसी वीर महिलाएं थी जिन्होंने अकबर की शक्तिशाली सेना का सामना किया तथा मुगलों के राज्य विस्तार को रोका।  अकबर ने अपने शासन काल में बहुत सी लड़ाईयां लड़ी किन्तु गढ़मंडल के युद्ध ने मुगल सम्राट के दांत खट्टे कर दिए। रानी दुर्गावती में अनेक गुण थे. वीर और साहसी होने के साथ ही वे त्याग और ममता की मूर्ति थी।  राजघराने में रहते हुए भी उन्होंने बहुत सादा जीवन व्यतीत किया। राज्य के कार्य देखने के बाद वे अपना समय पूजा पाठ और धार्मिक कार्यो में व्यतीत करती थी। कहा कि उनके पद चिन्हों पर चलकर ही गोंड, धूरिया समाज के लोग अपना राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक अधिकार हासिल कर सकेंगे।
कार्यक्रम में रामलला गोंड, गुड्डू कुमार, शैलेष कुमार, सन्तोष कुमार, उमाशंकर, छोटू, परमेश, गंगाराम, सुरेश, उमाशंकर, शशि, विवेक, राजन, राजू, मालती देवी, ऊषा, राम अजोर, रामचेत, तिलकधारी, भीम, महेश कुमार, प्रेमचन्द्र, रामचन्दर, हनुमान, सागर, रविन्द्र, दिनेश, अवधेश नरायण, ओम प्रकाश, राम वृक्ष, राम किशोर, अदालती, राजू, संजय के साथ ही गोंड, धूरिया, समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे