Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:आंगनवाडी कार्यकत्रियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, धरना जारी




राकेश गिरी 
बस्ती । प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन   उ.प्र. का  धरना जिलाधिकारी कार्यालय पर मानदेय वृद्धि और सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार को भी जारी रहा। 
 जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह को 2 सूत्रीय ज्ञापन देते हुये जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी ने आग्रह किया कि उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जाय। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां अत्यन्त अल्प मानदेय में अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। सरकार को अपने वायदे को पूरा करना चाहिये। बताया कि परशुरामपुर, विक्रमजोत, कुदरहा में परियोजना कार्यालयों पर भी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां धरना दे रही है। 
धरने को उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ महामंत्री शिवशंकर कुमार, राम स्वारथ, रामनाथ के साथ ही एसोसिएशन की ममता चौधरी, आशा देवी, भागवन्ती, कनिज फातिमा, पुष्पलता, सुधा, मालती देवी, सुनीता पाण्डेय, सुनीता चौधरी, बिन्दू सिंह, पदमा गुप्ता, सुनीता देवी, आशा पाण्डेय, अमित किशोर, कुसुम गुप्ता, मीना देवी, जोड़ावती सिंह आदि ने सम्बोधित किया। मांग किया कि उनकी मांगों पर सरकार उदारता के साथ विचार करे। 
कार्यक्रम में  माया, पूनमलता, विन्दूमती, सरस्वती, ज्ञानती, प्रतिभा गुप्ता, पुष्पा शर्मा, चन्द्रमती चौधरी,  राधिका देवी, फूलमती देवी, सुनीता देवी, प्रीती देवी, श्याम शीला, प्रकाशवती, रत्नेश, शीलावती, कंचन पाण्डेय, जगदम्बा देवी, रीता चौधरी, कादम्बरी पाण्डेय, नीरज चौधरी, पार्वती, शकुन्तला वर्मा, रेखा, सविता, रेनू, समुन्द्रावती, राजमती, सुमन बाला, सूर्यमुखी वर्मा, मंजू वर्मा, कुसुम कुमारी, गीता देवी, सुमन यादव, मालती देवी, लक्ष्मीना, रीता पाण्डेय, गेंना देवी, छब्बादेवी, मंजू देवी, कौशिल्या देवी, राधिका देवी, मीरा श्रीवास्तव, बीना देवी, मिथलेश चौधरी, मधु रानी, सुभावती, बबिता, रंजना चौधरी, धनपति, निर्मला यादव, ऊषा चौधरी, , मंजू देवी, माधुरी शुक्ला के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे