Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परमात्मा जीव के साथ भक्तिभाव से बंधा है :श्रीधराचार्य


भागवत कथा कहते जगद्गुरु श्रीधराचार्य


लालगंज, प्रतापगढ़। परमात्मा जीव के साथ भक्ति भाव से बंधा है। सच्चे मन से पुकारने पर परमात्मा अवश्य कल्याण करते हैं। यह सुविचार लालगंज कस्बा स्थित पुनीत इण्टर कालेज परिसर में चल रहे संगीतमयी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा ज्ञानयज्ञ के छठें दिन रविवार को व्यास पीठ पर विराजमान भागवतकथा मर्मज्ञ प्रयाग पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीधराचार्य जी महाराज ने कहीं। जगद्गुरु ने श्रीमहारासलीला, उद्धवचरित एवं रुक्मिणी विवाह महोत्सव का अलौकिक चित्रण प्रस्तुत करते हुए कहा कि परमात्मा का आर्शिवाद प्राप्त करने के लिए अन्य युगों में जहां हजारों वर्ष व्यतीत हो जाया करते थे, वहीं कलयुग में सच्चे मन से कथा श्रवण करने मात्र से परमात्मा की कृपा प्राप्त हो जाती है। जगद्गुरु ने रुक्मिणी विवाह को मर्यादा तथा आदर्श नारी का भगवान के प्रति समर्पण बताया। श्रीउद्धव चरित तथा महारासलीला के अलौकिक चित्रण पर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। उन्होंने कहा कि कृष्ण ने अपनी समस्त लीलाएं जगत के कल्याण का मार्ग पंशस्त करते हुए कष्टों के हरण में निहित है। आयोजन समिति की ओर से डा. वीरेन्द्र मिश्र एवं डा. पूर्णिमा मिश्रा ने कथा व्यास का रोली चंदन से अभिषेक किया।
जगद्गुरु श्रीधराचार्य से भागवत कथा सुनते श्रद्धालु

 कथा के बीच भजन व हरे राधे हरे कृष्ण संकीर्तन से भी आध्यात्मिक रसधारा प्रवाहमान दिखी। कथा का सहसंयोजन इं0 जीतेन्द्र त्रिपाठी व डा. पूजा त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर डा0 चंद्रेश सिंह, डा0 ऋचा सुकुमार पाण्डेय, डा0 आरएस त्रिपाठी, पं0 जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी, इं0 नरेन्द्र कुमार तिवारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग पाठक, डा0 शक्तिधर नाथ पाण्डेय, मानस मराल रामफेर पाण्डेय, डा0 डीपी ओझा, डा0 राज कुमार पाण्डेय, द्वारिका प्रसाद तिवारी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, चन्द्र शेखर तिवारी, डा0 अनीता ओझा, गीता त्रिपाठी, जमुना जायसवाल, इं0 सुनील पाण्डेय, नीलम ओझा, डा0 श्याम दुलारी सिंह, प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल, संजय पाण्डेय, डा. पुरुषोत्तम शुक्ल, रेणुका पाण्डेय आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे