गोण्डा। जिले के अति प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मन्दिर पृथ्वीनाथ पर जिलाधिकारी बहराइच अजय दीप सिंह ने रुद्राभिषेक किया।
बताते चले कि पृथ्वीनाथ मन्दिर कौरव पाण्डवों के कार्यकाल में भीम द्वारा स्थापित किया गया है। जो एशिया के सबसे बड़े शिवलिंगों में एक है। यह मन्दिर गोण्डा बहराइच के सीमा पर पड़ता है जहाँ भारी संख्या में जनपद बहराइच से भी भक्तगण पूजा पाठ एवं जलाभिषेक के लिए आते है। आज जिलाधिकारी बहराइच अजय दीप सिंह तथा इनके साथ समाज सेवी हनुमान प्रसाद शर्मा, प्रगतिशील कृषक राम फेरन पाण्डेय पूर्व ब्लाक प्रमुख विसेश्वरगंज सच्चीदानन्द पाठक, चन्द्र मणि मिश्रा प्रधान सेमरा व मंशाराम तिवारी क्षेत्र पंचायत सदस्य रुपईडीह मौजूद रहें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ