Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: हुजूर इक नजर इधर भी.. यहाँ विद्यालय बना खलिहान


डॉ ओपी भारती 
गोण्डा/वजीरगंज :-जी हां आप सही देख रहे हैं, यह गोंडा - फैजाबाद हाईवे के समीप स्थित अचलपुर के लोनियन पुरवा का उच्च प्राथमिक विद्यालय है। यहां पर कक्षा 6 से 8 तक के 20 विद्यार्थियों पर दो अध्यापिकाओं की तैनाती है।इसे देखकर अनुमान लगाना पड़ता है कि यह स्कूल है कि खलिहान। स्कूल के बरामदे में स्थानीय लोगों ने धान के गट्ठर डंप कर रखे हैं। इस स्कूल कैंपस में गांव की महिलाएं कंडे पाथती हैं। सरकार प्राथमिक शिक्षा सुधार के लिए कृतसंकल्प है लेकिन जिन बच्चों और स्कूलों पर सरकार लाखो करोड़ों खर्च करती है,उन स्कूलों का ऐसा बंटाधार हो रहा होगा ये सरकारी रहनुमाओं बी एस ए, बी ई ओ या अन्य उच्च अधिकारियो को क्या नही पता है ?सारी अव्यस्थाओ को देखते हुए भी अधिकारी  धृतराष्ट्र बने हुए हैं।
इस सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है ,फिर भी दिखवाया जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे