Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व मंत्री गायत्री की पत्नी का बड़ा बयान, दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाने वाली महिला का कांग्रेस से नाता


अलीम खान 
अमेठी. चित्रकूट की एक महिला और उसकी बेटी के साथ रेप और छेड़छाड़ मामले में जेल की सलाखों के पीछे कैद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी एवं बेटी ने गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। पूर्व मंत्री की पत्नी महराजी देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाने वाली महिला का नाता कांग्रेस से है।
मीडिया से मुखातिब हुई पूर्व मंत्री की पत्नी
रविवार को यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी देवी ने कहा कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को दुष्कर्म के फर्जी मामले में फंसाने में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अहम भूमिका निभाई है। समय आने पर इन नेताओं के नामों का खुलासा भी किया जायेगा। 

जनता से भावनात्मक खिलवाड़ कर राहुल ने दिया अमेठी को धोखा
पूर्व मंत्री की पत्नी महराजी ने कहा कि गांधी परिवार से अमेठी की आम जनता को जो उम्मीदें थीं राहुल गांधी उस पर खरे नही उतरे। राहुल गांधी के पास अमेठी के विकास को लेकर कोई सोच नही है। जनता से भावनात्मक खिलवाड़ कर राहुल ने अमेठी को धोखा दिया तो कांग्रेस ने पूरे देश को। पूर्व मंत्री की पत्नी ने हमलावर होते हुए कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताई।
फर्जी मामले में फ़साये जाने की साजिश में कांग्रेस के कुछ नेता शामिल, होगा खुलासा
उन्होंने पूर्व मंत्री को फर्जी मामले में फ़साये जाने की साजिश में कांग्रेस के कुछ नेताओं के शामिल होने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि कांग्रेस नही चाहती थी कि अमेठी और रायबरेली में उसके अलावा किसी दूसरी पार्टी का नेता प्रतिनिधित्व करे। यही कारण रहा कि समझौते के बावजूद कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली की सीटों पर दावा ठोंका। बात नही बनी तो सपा को हराने के लिए प्रत्याशी उतारे। उन्होंने कहा कि समय आने पर कांग्रेस के उन नेताओं के नामों को उजागर भी करेंगी जिन्होने पूर्व मंत्री को फर्जी मामले में फंसाने की साजिश रची है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे