करनैलगंज(गोंडा)। बजरंग सेवा दल खजुरिया के तत्वाधान में रविवार को दर्जनों युवाओं ने सरयू नदी में फैली गंदगी की सफाई की। गत दिनों दुर्गा पूजा एंव प्रतिमा विसर्जन के दौरान सैकडों की संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन नदी में किए जाने से गंदगी का साम्राज्य फैल गया था।
जीवन दायिनी कही जाने वाली मां सरयू का जीवन ही खतरे में पड़ गया है। अभी तक लोग नदी की पावन धारा में पूजा की सामग्री आदि डालते थे। कुछ दिनो से मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विर्सजन का सिलसिला बढ़ गया है। जिले भर की आधे से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन सरयू नदी में हो रहा है। क्षेत्र में करीब 350 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इनके साथ छोटी बड़ी करीब एक हजार से अधिक के आस पास अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित होती हैं। बांस, मिट्टी व पुआल कपड़ा रंग आदि से प्रतिमाओं को बनाया जाता है। केमिकल युक्त रंग भी नदी के पानी में घुल जाता है। तथा उसी प्रतिमाओं को सरयू में विसर्जित किया जाता है। जिससे जलीये जीव जंतुओं का जीवन संकट में पड़ता जा रहा है। ग्राम खजुरिया बजरंग सेवा दल, बंदरे बाबा, खजुरिया समिति इस विषय पर विचार कर रही है। रविवार को इस समिति के कार्यकर्ताओं ने नदी के अंदर से प्रतिमाओं के मलवे को निकाल कर बाहर किया। और पूरे घाट की विधिवत साफ सफाई की। समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, विन्नू अवस्थी, छोट्टन अवस्थी, अरुन अवस्थी, मोतीलाल दूबे, सुरेश अवस्थी, लल्लू अवस्थी, रामकिशोर शुक्ल, सत्रोहन मिस्त्री एवं प्रमोद अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्ता सफाई में योगदान कर रहे रहे थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ