Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी :पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट



कसेंदा, कौशांबी : पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की सुबह चंद्रसेन गांव में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक युवक को गंभीर चोटे आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
     पिपरी थाना क्षेत्र के चंद्रसेन गांव निवासी अशोक सिंह पुत्र मोहन सिंह और दिनेश सिंह पुत्र बुदुल के बीच दुर्गा पूजा के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों के कहा सुनी हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पीटने लगे। आपस में हुई मारपीट में अशोक को गंभीर चोटे आ गई। घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोगों ने उसे चायल पीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे