सिविल बार एसोशिएशन का चुनाव सम्पन्न
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लालगंज तहसील मे सिविल बार एसोशिएशन की बैठक चुनाव समिति के अध्यक्ष शिवाकांत उपाध्याय की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बीते 24, 25 व 26 अक्टूबर को हुए नामांकन मे सभी पर्चो की जांच की गई जिसमे सभी बैध पाये गये। एसोसिएशन के चुनाव मे सभी पदों पर एकल नामांकन दाखिल होने के कारण सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। त्रिवेणी प्रसाद यादव अध्यक्ष , धीरेन्द्र कुमार मिश्र उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार सिंह महामंत्री, अर्जुन प्रसाद शुक्ल सहमंत्री, राजेश कुमार मौर्य कोषाध्यक्ष, विजय कुमार यादव सूचना मंत्री, विनोद कुमार शर्मा आय-व्यय निरीक्षक, के साथ ही राजेश कुमार सिंह व पदमाकर पाण्डेय सदस्य कार्यकारिणी घोषित किये गये। इस मौके पर चुनाव समिति के सरंक्षकगण के0वी0 सिंह, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, कमलेश कुमार तिवारी, मो0 आवाद अली, राम सजीवन पटेल, पारसनाथ सरोज आदि तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ