Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:डाला वाहन की टक्कर से अधेड़ घायल, मुकदमा दर्ज


लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर ढकवा के समीप डाला वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मार दिये जाने से अधेड़ गम्भीर रुप से घायल हो गया। जेठवारा थाना के सिंधौर निवासी रघुराज सिंह ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसका भाई अवधेश सिंह शनिवार देर शाम बाजार से खरीददारी कर घर वापस आ रहा था। इतने में एक डाला वाहन ने तीव्र रफ्तार से उसे टक्कर मार दिया। दुर्घटना में अधेड़ अवधेश सिंह गम्भीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए परिजन उसे अस्पताल ले गए। तहरीर के आधार पर डाला चालक सिंधौर गांव के ही जय प्रकाश सिंह के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना का मुकदमा रविवार को दर्ज किया गया है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे