Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैज़ाबाद:रूदौली कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर सीओ ,कोतवाल की मौजूदगी में चला वाहन चेकिंग अभियान



अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शुभाष सिंह बघेल  के निर्देशानुसार आज रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कई स्थानों पर दोपहिया वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 53 वाहनों का चालान काट कर 4800/-सौ रुपए  का शमन शुल्क वसूला गया और  3 वाहनों को सीज किया गया
              प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रूदौली क्षेत्र के अंतर्गत विभन्न क्षेत्रों में चले सघन चेकिंग अभियान में क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा और कोतवाल रूदौली जयवीर सिंह के नेतृत्व में रूदौली भेलसर मार्ग पर  शारदा सहायक नहर डाक बंगला के पास चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे उपनिरीक्षक रणजीत सिंह यादव,गणेश पांडेय व् हरेंद्र सिंह के साथ हमराही सिपाही चंद्रेश कुमार यादव व सुबोध कुमार त्यागी मौजूद रहे।रूदौली बाबा बाजार मार्ग पर बारामाशी पौशाला पर उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह के नेतृत्व में व् किला क्षेत्र में उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में व् दलसरायं चौराहा पर उपनिरीक्षक ग़ुलाम रसूल के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चला और बिना लाइसेंस व बिना डी एल व् बिना हेलमेट के 53  वाहनों का चालान किया गया और  3 वाहनों को सीज किया गया और 4800सौ रुपए शमन शुल्क वसूला गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे