अमरजीत सिंह
फैजाबाद:सोहावल रौनाही क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पूरे कीरत कांटा मुबारक गंज मकसूम गंज सहित रूदौली क्षेत्र के मुदफरा से लेकर भेलसर तक पीडव्लू डी की जमीनों पर अतिक्रमण कर दुकानें बना ली जिसमे वन विभाग एवं उक्त जमीन की मालिकाना हक लेने वाले विभाग के कर्मचारी की मिली भगत से हो रही अतिक्रमणकारियो की स्पष्ट झलक मिलती है ।बावजूद इसके दुर्घटना का शिकार लगभग दो दर्जन से अधिक दो पहिया चार पहिया कार ट्रक के चालक एवं सवार चोटिल हो चुके है ।जिनमें से एक दर्जन.से अधिक की मौतें भी हो चुकी है ।अधिकारी हैं कि इनका कारण जानने और निदान करने का कभी भी कोशिश तक नहीं की जाती ।राष्ट्रीय राजमार्ग होने गोरखपुर से लखनऊ कानपुर वाया फैजाबाद होके जाने का तथा 4लेन होने से अधिकतर वाहनों की तेज गति की रफ्तार होने से क्षेत्र मे फैजाबाद से लेकरभेलसर तक ढाबो की भरमार है ।वाहनों को खडा करने के लिए सडक की पटरी के अतिरिक्त कोई जमीनी स्थल नहीं है ।जिनके पटरी पर खडाकर भोजन चाय के लिए चालक वाहन.को खडा करते हैं।जिससे सभी पटरियां धंस गई ।टोल टेक्स के नाम पर लाखो का प्रति दिन वारा न्यारा करने कम्पनी मोटी कमाई तो करती है ।लेकिन सुविधा के नाम पर जीरो रहने वाली कम्पनी महज वसूली के उन पटरियों की समतली करण का काम करने से परहेज रख रही है ।अधिकारियों मंत्री की बात उससे भी आगे है ।आजकल आये दिन प्रदेश के अधिकतर मंत्रियों का धर्मनगरी आयोध्या से लगाव अधिक होने के कारण आवागमन तो बना रहता है।लेकिन कार का शीशा चढा होने के कारण ध्यान नहीं दिया गया ।अधिकारी की बात भी निराली है ।इन ढाबो के सामने वाहन खडा करने का खामियाजा कुछ ही दिन पहले मवई के पास अपने चहेते अपर आयुक्त (न्याय) के साथ तीन एक नौकर .,गार्ड सहित कार चालक को काल के गाल मे खो चुके ।बावजूद भविष्य मे पुनः ऐसी पुनरावृत्ति न हो ।इसके लिए कोई कारगर उपाय नहीं किया गया।नतीजन कल की रात मुबारक गंज चौराहे पर लखनऊ से फैजाबाद आ रही कारपटरी के गड्ढे के कारण अनियंत्रित हो डिवाईडर पार करते हुए जुबेर गंज फैजाबाद से भैंस लदी डीसीएम से टकरा गई जिससे एक ओर परिवार के अवध विश्वविद्यालय के क्लर्क निलेश चंदेलकी घटना स्थल पर ही मौत हुई तीन अजय सिह राहुल सिंह अमरेंद्र सिंह मेडिकल कालेज मे जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे है और संबंधित विभाग के अधिकारी हैं कि मेघनादी नींद मे पडे हुये और घटनाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ