Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:वृक्षारोपण कर बापू को दी गयी श्रद्धांजलि




खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयन्ती के शुभ अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक केनौरा ,सुल्तानपुर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हुए।संस्थान में संस्थान के प्रधानाचार्य डी.एन. सिंह द्वारा सर्व प्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शस्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये गए।तत्पश्चात संस्थान के सभी व्याख्याताओं द्वारा भी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। गांधी जी के बारे में सभी उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये, संस्थान परिसर में ही स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत साफ सफाई संस्थान के प्रधानाचार्य सभी प्रवक्ता तथा सभी छात्रों द्वारा की गयी ।संस्थान परिसर में ही प्रधानाचार्य तथा सभी प्रवक्ताओ द्वारा वृक्ष भी रोपे गये।कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्याख्याता सिविल अभियंत्रण अशोक कुमार निषाद ,सिविल विभागाध्यक्ष नन्द लाल यादव ,व्याख्याता भौतिकी  देवेन्द्र कुमार शुक्ल ,अनुदेशक, शशांक मिश्र ,चन्दन यादव एवं संस्थान के सभी छात्र -छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे