Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा :बुजुर्ग का गला रेत कर मार डालने की हुई नाकाम कोशिश


डॉ ओपी भारती 
गोण्डा / वजीरगंज :- स्थानीय थाना क्षेत्र के परसापुर महरौर के बिड़िया गांव में एक बुजुर्ग को गला रेत कर मार डालने के कोशिश की गई। परिजनो के जाग जाने से हमलावर चाकू छोड़कर भाग निकले। घायल की पुत्री राबिया ने अपने देवर पर हत्या के प्रयास के अंतर्गत थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मामला वजीरगंज थाना के परसापुर महरौर के विड़िया गांव का है । बीती 16/17 की रात्रि करीब 1 बजे विस्मिल्ला 55 वर्ष अपने घर के बगल दूसरे कमरे में सो रहा था , तभी जोर से  घिघियाने की आवाज आई।आवाज सुनकर  घर वाले जाग गये । घर वाले जब  मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गये । विस्मिल्ला ने घर वालों को बताया कि करदा के  हथवा के निरहू मेरा गला काट कर हत्या कर देना चाहते थे ।  थाने में दी गई तहरीर में पुत्री राबिया ने निरहू के खिलाफ हत्या के प्रयास  का  मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विस्मिल्ला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहां डाक्टरों ने नाजुक स्थित को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया । खबर लिखे जाने तक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है ।

आरोपी निरहू पर राबिया ने 2016 में गैंगरेप का मुकदमा लिखाया था जो 10 अक्टूबर को जमानत पर रिहा होकर आया है । घायल विस्मिल्ला लकड़ी का ठेकेदारी भी करता है । लेकिन बिमारी की वजह से कुछ दिनों से कारोबार बंद किये हुये है । घायल विस्मिल्ला गांव से थोड़ी दूर पर एक जमीन खरीदना चाह रहा था , लेकिन उस जमीन पर किसी और की भी नजर थी । हत्या के प्रयास का मामला का एक कारण यह भी  हो सकता है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे